spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Must Read

किरोड़ीमल नगर के वार्ड क्रमांक 04 स्थित छठ घाट के समीप नगर पंचायत किरोड़िमल नगर के द्वारा अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से सांस्कृतिक मंच सह सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया था जिसका लोकार्पण नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा के कर कमलों से हुआ मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की छठी मैया के आशीर्वाद से ही उक्त भवन का निर्माण कार्य संभव हो सका है और भविष्य में भी नगर के चहुमुखी विकास में ज़ोर दिया जायेगा और इस भवन

के लिये भूमि दान देने वाले कमल सिंह का भी उन्होंने विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजपुरी समाज के संरक्षक बृजकिशोर सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में इस अभूतपूर्व कार्य के लिये नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को पार्षद अमरनाथ सिंह युवा कांग्रेस नेता सम्पत चौहान अजय अग्रवाल श्रीमती बेबी मिश्रा ने भी सम्बोधित किया और सभी ने एक स्वर में नगर पंचायत द्वारा करवाये गये इस अभूतपूर्व कार्य के लिये नगर पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित किया मंच संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष शर्मा एवं आभार प्रदर्शन राजकिशोर सिंह के द्वारा किया गया उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर के वरिष्ठ महेश कुमार शर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद सिदार विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा पार्षद गण कमलेश यादव लखन साहू प्रियंका सहनी अजय राय नंदकुमार यादव अमरनाथ सिंह सुरेश साहू कृष्णा चन्द्रा सुदामा चौहान पूर्व पार्षद मोहम्मद इक़बाल डोरीलाल चौहान उमेश चौहान अमित सिदार संतोष सहनी सालिक राम साहू नवधा खूंटे टेकराम साहू धनंजय यादव रविकांत यादव युगल किशोर चौरसिया श्रीराम यादव हाशिम अंसारी शिवराज चौहान मुकुल कुशवाहा अभिषेक गुप्ता सहित सैंकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे

Latest News

साइबर थाना और पुसौर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों से 6.200 किलो गांजा और 259 पाव देशी शराब जप्त

ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!