नगर निगम बना भ्रष्टाचार का केंद्र,लाखों के रोड लाइट,घटिया डामर सड़क सहित कई कारनामे…छोटे मोटे गड्ढों को महीनों से भरने के लिए,साफ सफाई की कोई योजना नहीं

spot_img
Must Read

रायगढ़ – रायगढ़ नगर निगम की जनता ने भाजपा के महापौर को बहुतम देकर शहर की कमान सौंप दी है।
केंद्र में एनडीए सरकार प्रदेश में डबल इंजर की सरकार है।
ऐसे में शहर विकास की उम्मीद भी जनता भाजपा से कर रही है।


लेकिन रायगढ़ नगर निगम में भाजपा ने अब जनता के साथ अन्याय करना शुरू कर दिया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संगठन प्रभारी आशीष यादव के कुशल संचालन में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि
नगर निगम में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार बढ़ गया है,जनता के टैक्स के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है,लाखों रुपए खर्च कर,सड़क में सोलर लाइट लगा भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है,निर्माण कार्य हो ,चाहे टेंडर की प्रकिया हो सब पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा शहर में जो डामर सड़के बनाई गई अभी कुछ ही माह में सड़के उखड़ रही है। निर्माण एजेंसी और सड़कों के घटिया निर्माण को लेकर हर रोज न्यूज पोर्टल और अखबार में निगम सरकार की पोल खुल रही है। निगम में एक ही निर्माण का भुगतान अलग – अलग टेंडर के माध्यम से बार बार किया जा रहा है। जो कि सीधे तौर पर भ्रष्टाचार है,आशीष जायसवाल ने ज्ञापन में
टेंडर प्रक्रिया की गड़बडिय़ों को भी जिक्र किया है। शहर में कई ऐसी व्यस्त सड़क है,जहां पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए जिसपर निगम के अधिकारियो का कोई ध्यान नहीं है। गड्ढों के कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं,वहीं उन्होंने कहा कि
शहर में गरीब गुमटी ठेले लगाने वालों से अत्यधिक राशि वसूली की जा रही है,आशीष यादव ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है,की गरीब लोगों को निगम प्रशासन परेशान करना बंद कर दे एवं अवैध वसूली बंद करे वरना इसका अंजाम ठीक भी होगा,उन्होंने कहा इसपर तत्काल रोक लगानी चाहिए साथ ही,भवन अनुज्ञा देने में आमजन को परेशान किया जा रहा है,एवं भारी गड़बड़ी की जा रही है।
युवा कांग्रेस के उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता,जिला महामंत्री मनीष देवांगन, महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा भी पहुंचे कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जूटमिल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,अनिरुद्ध गिरी,दीपक माझी, चिन्मय (चीकू),अमन बंजारे,शिव चौहान,सोशल मीडिया प्रदेश सदस्य हर्ष भट्ट,सजन,श्रीवाश,जिम्मी,आजाद,रितेश, संदीप श्रीवाश, शुभम यादव एवं अन्य युवा कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे…..

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This