अशोक चक्र अपमान का आरोप बेबुनियाद, भाजपा यात्रा की सफलता से बौखलाई : नगेंद्र नेगी

spot_img
Must Read

रायगढ़ Iकांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक तस्वीर पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान उपयोग किए गए पोस्टर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र का अपमान किया गया है। तस्वीर में कांग्रेस विधायक उमेश पटेल जीप के बोनट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसके नीचे लगे पोस्टर को लेकर यह विवाद खड़ा किया गया है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। नेगी ने कहा- यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा बौखला गई और उसने झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। यह आरोप न केवल तथ्यहीन है बल्कि भाजपा की ओछी राजनीति का प्रमाण भी है। उन्होंने आगे कहा- संविधान में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र के जो मापदंड दिए गए हैं, यदि भाजपा नेता उन्हें पढ़ लेते या सर्च कर लेते तो इस प्रकार के आरोप कभी नहीं लगाते। पोस्टर पर जो चिन्ह है, वह अशोक चक्र नहीं बल्कि मतदान अधिकार का प्रतीक है। यह केवल तर्जनी उंगली पर स्याही के निशान का चित्रण है। नेगी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले दिनों में झूठे और भ्रामक आरोप फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This