रैली के दौरान खरसिया विधायक के पैरों के नीचे अशोक चक्र का अपमान,भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया में किया वायरल। सैकड़ो लोगो ने किया शेयर।जिला अध्यक्ष के पोस्ट से मचा कोहराम

spot_img
Must Read

संविधान की दुहाई देने वाले कदमों तले कुचल रहे हैं अशोक चक्र – भाजपा

रायगढ़ :- आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी राजनीतिक रैली में राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक अशोक चक्र का घोर अपमान किया गया है। गाड़ियों पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक पर बैठकर तथा उसे पैरों तले रौंदते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने न केवल संविधान और राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुँचाई है बल्कि देश की अस्मिता का भी अपमान किया है।जिस वक्त विधायक उमेश पटेल अपने जूते के नीचे अशोक चक्र की महिमा को तार तार कर रहे थे उस वक्त उस खुली जीप में छत्तीसगढ़ के प्रभारी और राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट खुद सवार थे।

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि –
“कांग्रेस का असली चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। मुँह में राम, बगल में छुरी और हाथ में संविधान का नारा लगाने वाले लोग, असलियत में उसी संविधान के प्रतीक अशोक चक्र को पैरों तले रौंद रहे हैं। यह कृत्य अक्षम्य अपराध है।”

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने मांग की है कि कांग्रेस नेताओं के इस राष्ट्रविरोधी कृत्य पर तत्काल क्षमा याचना की जाए और प्रशासन इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This