रेत लोड एक हाइवा घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ी, माईनिंग विभाग के सुपुर्द करने की तैयारी

spot_img
Must Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध रेत के काले खेल का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रेत घाट स्वीकृत नही होने से खुलेआम खनन कर परिवहन कर मनमानी कीमत में बिक्री कर रहे है।
जिसमें घरघोड़ा पुलिस ने कल रात छाल से रेत लेकर आ रहे हाइवा को घरघोड़ा बाईपास सन स्टील के सामने धर दबोचा है। इसमें पुलिस चालक तथा वाहन पर संबंधित कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुटी है।
घरघोड़ा थाने में पदस्थ ए एस आई पारसमणि बेहरा ने बताया कि छाल के कूड़ेकेला से हाइवा क्रमांक सीजी 13 बीड़ी 9011 से रेत परिवहन किया जा रहा था, इस दरम्यान रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग टीम घरघोड़ा बाइपास के पास जांच पड़ताल कर रही थी तभी उक्त वाहन को रूकवाया गया, ततपश्चात पुलिस ने चालक से वाहन में लोड रेत का दस्तावेज की मांग की । जहां चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नही होने पर उसे थाने लाया गया। बताया जा

रहा है कि उक्त वाहन घरघोड़ा निवासी गगन साहू नामक व्यक्ति काबताया जा रहा है । बहरहाल मंगलवार को पुलिस इस्तगासा बनाकर संपुर्ण कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद खनिज विभाग के सुपुर्द करने कवायद में जुट चुकी है। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि घरघोड़ा नगर पंचायत से जुड़े सफेद पोस बने नेताओ के राजनीतिक संरक्षण में रेत का अवैध खेल खेला जा रहा है, जिसका सीधा असर शासन को राजस्व हानि एवं बेतरतीब खनन से एनजीटी के नियमों का भी उलंघन हो रहा है।
देखना यह है कि अवैध तस्करी ओर कारोबार को संरक्षण दे रहे है उनके तिलस्म को प्रशासन व पुलिस कब तोड़ पायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This