3 सितंबर को अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा अद्भुत प्रदर्शन…सुदूर वनांचल की प्रतिभाओं ने 2023 में रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का जीता था खिताब

spot_img
Must Read

कई अंतर्राष्ट्रीय पदक भी किए हैं अपने नाम

रायगढ़, 24 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम देने वाले अबूझमाड़ का प्रसिद्ध श्री मनोज प्रसाद का मलखम्ब दल, इस वर्ष 40 वें चक्रधर समारोह में अपनी विशेष प्रस्तुति देने जा रहा है। 03 सितंबर की शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में यह दल अपने अद्वितीय कौशल और अनुशासन के साथ मलखम्ब की कला का जीवंत प्रदर्शन करेगा।

यह दल केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का गौरव बनकर उभरा है। वर्ष 2023 में भारत के प्रसिद्ध रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में इस दल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में सुर्खियां बटोरीं थी। उनके शारीरिक कौशल और खम्भ पर संतुलन पूर्ण प्रदर्शन ने न केवल दर्शकों, बल्कि निर्णायकों का भी दिल जीत लिया था।

 इसके साथ ही, इस दल के प्रतिभाशाली कलाकारों ने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। 2023 में भूटान में आयोजित विश्व मलखम्ब चैंपियनशिप में इस दल के खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीता था। खेलो इंडिया गेम्स में भी अपना दबदबा बरकरार रखा था।

छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक का यह सफर केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि समर्पण, परिश्रम और सांस्कृतिक गर्व का उदाहरण है। चक्रधर समारोह 2025 में इनकी प्रस्तुति केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक यादगार क्षण होगा।  

क्या है मलखम्ब

मलखम्ब भारत का एक पारंपरिक खेल है जिसमें खिलाड़ी एक ऊध्र्वाधर खंभे या रस्सी पर योग और जिमनास्टिक के आसन करते हैं, जो शारीरिक शक्ति, संतुलन और लचीलेपन का प्रदर्शन करता है। ‘मलखम्ब’ शब्द ‘मल्ल’ (पहलवान) और ‘खम्भ’ (खंभा) से मिलकर बना है। यह खेल महाराष्ट्र में उत्पन्न हुआ और योग व कुश्ती के संयोजन से विकसित हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This