श्याम मंदिर में 20 लाख की चोरी, शातिर चोर ने महज 10 मिनट में ताला तोड़ ले उड़ा भगवान के सोने का आभूषण, दानपात्र से रुपए…चोरों के हौसले बुलंद, बड़ी चुनौती कोतवाली पुलिस के लिए 

spot_img
Must Read

रायगढ़। शहर के प्रसिद्ध श्याम मंदिर में 20 लाख रुपए की अधिक चोरी का मामला सामने आया। शातिर चोर ने महज 10 मिनट के भीतर चार तालों को तोड़कर अंदर घुसा और भगवान के श्रृंगार किए सोने चांदी के ज्वेरात और दानपात्र से रुपए निकाल कर फरार हो गया। सुबह जब मंदिर के पुजारी व अन्य लोग पूजा करने पहुंचे तो चोरी का मामले की जानकारी लगी। जिसके बाद काेतवाली पुलिस, डॉग स्क्वायड की टीम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। मंदिर परिसर में रात 1 बजकर 20 मिनट में प्लास्टिक बोरे ढंककर एक युवक मंदिर के पीछे से प्रवेश किया। पहले मुख्य द्वार को फ्लैक्स से कंवर किया फिर लोहे के साबर से मुख्य गेट का ताला तोड़ा, लकड़ी का कुंडी तोड़ा और 10 मिनट के भीतर 25 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This