जिंदल फाउण्डेशन द्वारा ’विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस का आयोजन

spot_img
Must Read

क्षेत्र के 28 आदर्श व जिम्मेदार दंपत्तियों का किया गया सम्मान

तमनार- जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा ’विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस’ 11 जुलाई 2025 के अवसर पर ‘‘जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता अभियान‘‘ का आयोजन सीएचपी, गारे पालमा माइंस परिक्षेत्र के सभागार में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान समाज के सम्मुख आदर्श उद्धहरण प्रस्तुत करने वाले 28 आदर्श दम्पतियों को स्मृति चिंह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि विश्व जनसंख्या दिवस सम्पूर्ण विश्व में जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसकी शुरूवात वर्ष 1989 में यूएनडीपी के द्वारा की गई। इस वर्ष के थीम ’’युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना’’ का अनुशरण करते हुए मनाया जा रहा है। कार्यक्रम श्री ओम प्रकाश जी, प्रेसिडेंट व सीईओ, माइंस, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य, श्री राजेश दुबे, उपाध्यक्ष, जेपीएल तमनार, श्री संतोष द्विवेदी, एचआर प्रमुख माइंस एवं श्री राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम केे विषय एवं पृष्ठभूमि पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुये सीएसआर जेपीएल तमनार के श्री राजेश रावत ने कहा कि संपूर्ण विश्व में जनसंख्या स्थरीकरण के प्रति जागरूकता हेतु प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को ’विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया जाता है। इसी क्रम में आज यह जनसंख्या स्थरीकरण दिवस मनाने के साथ जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है तथा यह अभियान सप्ताहभर माइंस, राबो डेम एवं संयत्र परिक्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ जनसंख्या स्थरीकरण के प्रति क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि द्वय श्री राजेश दुबे एवं श्री संतोष द्विवेदी ने अपने सम्बोधनों में कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता कार्यक्रम अपनाने वाले दम्पति देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हंै।


वहीं श्री ओमप्रकाश जी अपने मुख्य आतिथ्य सारर्भित सम्बोधन में क्षेत्र के लोगों को परिवार नियोजन हेतु आगे आने के आग्रह किया। छोटा परिवार सुखी परिवार पर विस्तृत परिचर्चा करते हुए उन्होनें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन व जन कल्याण के विभिन्न योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी रखने व उनके अनुशरण करने पर जोर दिया। उन्होनें आश्वस्त किया कि जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी व आने वाले दिनों में इस प्रकार के अनेक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोेजन में अपनी सहभागिता निभाती रहेगी।


इस अवसर पर जेपीएल संयंत्र निकटस्थ विभिन्न ग्रामों के 28 जोड़े आदर्श व जिम्मेदार दंपत्तियों, जिनका विवाह 18 वर्ष व 21 वर्ष के बाद हुआ हो तथा पहली संतान के दो वर्ष के बाद व दूसरा बच्चा पहले बच्चें के तीन वर्ष के बाद हुआ हो तथा ऐसे माता अथवा पिता जिन्होंने एक या दो बच्चे के बाद नसबंदी करा ली हो का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आये महिला, पुरूष, स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता, जिंदल फाउण्डेशन द्वारा संचालित वात्सल्य परियोजना के स्वास्थ्य संगिनियाॅ व ग्राम प्रेरक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सुश्री नीतू सारस्वत ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This