नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत कर मुकुंद ने किया रायगढ़ का नाम रौशन

spot_img
Must Read

जिले से पाँच खिलाड़ियों लिया था हिस्सा मुकुंद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रायगढ़ 27 जून : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वधान में 37 वे नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप हरिद्वार में 23 से 25 जून तक आयोजित हुआ था। जिसमें रायगढ़ जिले के 5 खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया। मुकुंद अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीत कर रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया। मुकुंद विगत पाँच वर्षों से किड्स ताइक्वांडो एकेडमी रायगढ़ क्लब में प्रशिक्षण ले रहे है। वे शुरू से ही होनहार खिलाड़ी रहे है। उनके कोच विकास सींग और लता श्रीवास के कुशल प्रशिक्षण का नतीजा है कि मुकुंद ने आज राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में जिले को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

मुकुंद अग्रवाल कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र है और दानी पारा निवासी विकाश अग्रवाल और रोमी अग्रवाल के सुपुत्र है। मुकुंद ने अपने इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This