spot_img
Friday, July 31, 2026

जेलपारा प्रभावितों के व्यवस्थपन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की जांच टीम ने संगठन की निगरानी समिति का किया गठन

spot_img
Must Read

रायगढ / जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनी जांच टीम के निर्देशानुसार एक निगरानी समिति का गठन किया है जिसमे निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया के साथ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार,शाखा यादव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, बरखा सिंह,यतीस गांधी आशीष शर्मा,राकेश पांडेय,अमृत काटजू,संदीप अग्रवाल,वसीम खान,राजू चौहान,रितेश वैद्य, अज्ञात मल्होत्रा,संतोष दास शामिल हैं। 

कांग्रेस पार्टी द्वारा निगरानी समिति का गठन करना इस वक़्त इसलिए आवश्यक हो गया था क्योंकि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ आकर स्वयं प्रभावित व्यक्तियों से रूबरू होकर उनका दर्द सुना था व वे उक्त स्थल माँ विहार में भी गए थे जहां शासन ने उनका व्यवस्थपन कर पुनर्वास की व्यवस्था दी थी जो ऐसी थी कि जानवर भी नहीं रह सकते थे अतएव प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने में निगरानी समिति व्यवस्थापित लोगों की मदद के लिए जिला कांग्रेस रायगढ़ द्वारा गठित की गई है इस समिति का उद्देश्य शासन द्वारा बस्ती उजाड़ने के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करना है

 कांग्रेस पार्टी के निगरानी समिति के कार्य

1. *मुआवजा और रोजगार*: प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शासन पर दबाव डालना।

2. *मूलभूत सुविधाएं*: प्रभावित लोगों को नल, जल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन से समन्वय करना।

3. *व्यवस्थापन*: प्रभावित लोगों के पुनर्वास और व्यवस्थापन के लिए शासन और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना।

4. *निगरानी और अनुवर्ती कार्रवाई*: शासन और प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी करना और आवश्यकतानुसार अनुवर्ती कार्रवाई करना।

निगरानी समिति के लाभ

1. *प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा*: निगरानी समिति प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने में मदद कर सकती है।

2. *शासन और प्रशासन के साथ समन्वय*: निगरानी समिति शासन और प्रशासन के साथ समन्वय करके प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने में मदद कर सकती है।

3. *पारदर्शिता और जवाबदेही*: निगरानी समिति शासन और प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद कर सकती है।

  जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नगेन्द्र नेगी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने निगरानी समिति के सदस्यों

 का गठन कर उन्हें पीड़ित लोगों की सेवा हेतु बड़ी जिम्मेदारी सौपी है।

 उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने दी

Latest News

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयसीमा में विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एफआईआर और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!