पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने पर्यावरण दिवस पर दी बधाई

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- पर्यावरण दिवस पर विधायक रायगढ़ वित्त पर्यावरण मंत्री ओपी ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए सोशल मंच में वीडियो साझा किया जिसमें पीपल पीपल से हरियाली लाए जाने का संदेश है वीडियो में यह बताया गया कि पेड़ लगाने से धरती मुस्कुराएगी। एक पीपल पेड़ पीढ़ियों के लिए जीवन का वरदान बन जाता है। भारतीय संस्कृति से गहरा नाता रखने वाला यह वृक्ष सदियों तक स्थायित्व का प्रतीक है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ शासन का पीपल वृक्षारोपण अभियान आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जो राज्य के सभी क्षेत्रों में जलवायु, संस्कृति और सामुदायिक चेतना को जोड़ रहा है। ओपी ने कहा पर्यावरण दिवस संकल्प लेने का अवसर है भावी पीढ़ियों के लिए “पीपल फॉर पीपल” अभियान को अपनाएँ और इसे बढ़ावा देने की अपील की। मंत्री श्री ओपी ने “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के लिए प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा यह अभियान हर माँ के त्याग, प्रेम और बलिदान को प्रकृति में एक पेड़ के माध्यम से सम्मानित करता है। इस पहल से हर व्यक्ति को माँ के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनमोल अवसर मिला है। माताओं के नाम से एक पेड़ लगाते हुए पर्यावरण के साथ-साथ माँ के प्रेम को भी अमर बनाएँ जाने की मार्मिक अपील की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण...

More Articles Like This