spot_img
Wednesday, August 12, 2026

जेएसपी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…पर्यावरण रैली निकालकर दिया गया जागरूकता का संदेश

spot_img
Must Read

रायगढ़. / जिंदल स्टील एंड पाॅवर के रायगढ़ संयंत्र में विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति की रक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यपालन निदेशक सहित जेएसपी परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया।


हरियाली से जेएसपी का गहरा जुड़ाव है, इसलिए हर साल यहां पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, ताकि प्रकृति की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार सुबह रायगढ़ संयंत्र परिसर में पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभाग प्रमुखों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यहां कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय, जिंदल महिला समिति की अध्यक्ष अनिंदिता बंद्योपाध्याय सहित जेएसपी परिवार के

सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री बंद्योपाध्याय ने कहा कि हरियाली और पर्यावरण, कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रायगढ़ के साथ ही समूह के किसी भी संयंत्र में इसका अनुभव किया जा सकता है। संयंत्र के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी हरियाली का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरसंभव योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। ईएमडी के विभाग प्रमुख संजय मलानी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पहले परिसर में एक पर्यावरण रैली निकाली गयी। इसमें अधिकारी—कर्मचारियों के साथ जिंदल लेडिज क्लब की सदस्यों ने भी बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की अगुवाई में निकली इस रैली में पर्यावरण के संरक्षण एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।


ईएमडी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संयंत्र के विभिन्न विभागों के बीच हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए ग्रीन डिपार्टमेंट स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें रेल फोर्जिंग संयंत्र ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं एस.ए.एफ. विभाग ने द्वितीय एवं ब्रिक प्लांट ने तीसरा स्थान हासिल किया। पर्यावरण विषय पर चित्रकला एवं क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को भी पर्यावरण दिवस पर पुरस्कृत किया गया। संयंत्र के समीपस्थ ग्राम चिराईपानी एवं खैरपुर के शासकीय विद्यालयों में भी विद्यार्थियों के बीच चित्रकला

स्पर्धा का आयोजन किया गया। गांव—गांव पहुंचकर ईएमडी विभाग की टीम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता एवं इस वर्ष की थीम प्लास्टिक जनित प्रदूषण से बचाव के बारे में जागरूक किया।

Latest News

हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति…वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष उपस्थिति, नटवर हाई स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा भारत माता की...

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को रायगढ़ में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा रायगढ़:- स्वतंत्रता दिवस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!