घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष और साथियों पर घर घुसकर मारपीट करने पर जुर्म दर्ज

spot_img
Must Read

रायगढ़। घरघोडा थाना क्षेत्र में मारपीट और अन्य कई प्रकरणों से विवादो का गहरा नाता है।जिसमे इस बार घरघोडा नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत अन्य पर मारपीट घर घुसने का जुर्म दर्ज किया गया है।

रोहन सारथी पिता रवि सारथी, उम्र लगभग 18 वर्ष, जाति घसिया, निवासी घरघोड़ा, जिला रायगढ़ छ.ग. का है। पीड़ित उरांवपारा घरघोड़ा में रहता है।17 मई को अमित त्रिपाठी, नरेन्द्र वैरागी और इमरान खान उर्फ बाबू लगभग 12- 12:30 बजे दिन को जबरन उसके घर के दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुसे और प्रार्थी का नाम लेकर अश्लील गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने जबरन घर घुसने और गाली गलौज करने के संबंध में पूछने पर अमित त्रिपाठी बोला कि, तू जानता नहीं है, में गांव का मुखिया बन गया हूं, तेरे को गांव में ज्यादा घुमते फिरते देख रहा हूं, तू ज्यादा नेतागिरी कर

रहा है, तेरे परिवार के लोग स्वीपर का काम करते हैं, तुम लोग घसिया ही रहोगे, ऐसा कहकर तीनों आये व्यक्ति अश्लील गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिये, तब मेरे घर में मौजूद साहिल नाग और शैलेश चौहान उपस्थित थे, उनके द्वारा भी बीच-बचाव किया गया।

ऐसे में पीड़ित नर थाना में लिखित आवेदन देकर जुर्म दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अमित त्रिपाठी, नरेन्द्र बैरागी और इमरान खान उर्फ बाबू के विरूद्ध घर में जबरन घुसने, अश्लील जाति सूचक गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमे धारा 296 बीएनएस 3(5) 331(3)351(2) में जुर्म दर्ज किया गया हैं।

पूर्व में भी अमित त्रिपाठी के विरुद्ध घरघोड़ा थाना में अपराध दर्ज रहा है। अमित त्रिपाठी का नगर पंचायत में उपाध्यक्ष बनने के पश्चात गुण्डा गर्दी बड़ी हुई है और गांव में कई लोगों के साथ घटना किया है लेकिन माफिया और पैसा के दम के कारण कोई भी इनके नाम से थाना में रिपोर्ट करने से डरते है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी...

More Articles Like This