spot_img
spot_img
Sunday, May 10, 2026

साय सरकार के विकास कार्यों और ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस:- अरुण धर दीवान

Must Read

विकास कार्यों को देख कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों :- अरुण धर दीवान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश से जिला ध्यक्ष दीवान का सवाल..मुख्यमंत्री रहते पांच साल में कितने चिकित्सालय रजिस्ट्री कार्यालय खोले जनता को बताए

रायगढ़ :- विष्णु देव साय सरकार के विकास कार्यों और ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता को देख कांग्रेस बौखला गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा सौतेले व्यवहार को लेकर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन को वायरल किए जाने के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा साय सरकार प्रदेश स्तर पर मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा सड़क को लेकर विकास कार्य कर रही है इस क्रम में सरिया क्षेत्र में 100 बिस्तर हॉस्पिटल एवं उप पंजीयक कार्यालय खोला गया क्षेत्र वासियों ने विधायक ओपी के इस पहल का आभार भी माना है। साय सरकार विकास को लेकर भेदभाव नहीं करती समय रहते विकास कार्य सारंगढ़ बिलाई गढ़ जिले में भी किए जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी बिना पक्षपात के विकास की राजनीतिक कर रहे हैं जबकि आपने अपने कार्यकाल राजनीति को भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया था। जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वायरल उसे पोस्ट पर अपना वक्तव्य दे रहे थे जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए एक ज्ञापन में बरमकेला क्षेत्र में ओपी चौधरी द्वारा विकास कार्यों में सौतेला पन के व्यवहार का आरोप लगाया गया है । श्री चौधरी बिना किसी पक्षपात के समान व्यवहार करते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिख रहे हैं इसका ज्वलंत प्रमाण है पूरे जिले में विस्तार ले रही चमचमाती डामरीकृत सड़के जिन्हें पिछले 20 साल में नहीं देखा गया था। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने क्या कभी भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए 100 बिस्तर हॉस्पिटल की मांग की या उप पंजीयक की मांग रखी है तो जनता के समाने रखना चाहिए। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरमकेला ने जिस 100 बिस्तर अस्पताल एवं उप पंजीयक कार्यालय को सरिया में खोले जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है दर असल वह सरिया के लिए ही स्वीकृत है बरमकेला का कोई कार्यालय अथवा विभाग सरिया में शिफ्ट नहीं किया गया है विकास की एक प्रक्रिया के तहत ही उक्त कार्य गतिमान है।अरुण धर दीवान ने कांग्रेस को विकास विरोधी मानसिकता की पार्टी बताते हुए भूपेश बघेल से पूछा कि मुख्यमंत्री रहते हुए पांच सालो तक उन्होंने बरमकेला एवं सरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों कें लिए क्या कार्य किए यह जनता को बताना चाहिए पांच सालो तक अवसर मिलने पर भ्रष्टाचार करने वाली भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। सरिया बरमकेला या प्रदेश में विकास कार्य किए गए होते तो जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल नहीं करती। बोरे बासी के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला करने वाली भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को ही दागदार बना दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ओपी चौधरी से विद्वेष रखते है सत्ता रहते हुए उन्होंने विपक्ष की आवाज बने ओपी चौधरी पर एफ आई आर दर्ज किया ताकि विपक्ष की आवाज बंद की जा सके। सत्ता में आने के बाद ओपी चौधरी प्रदेश का चहुमुंखी विकास कार्य कर रहे है लेकिन ये बात भी कांग्रेस को रास नहीं आ रही है।

Latest News

चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक…संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर...

संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता की सूचना पर क्षेत्र से चिन्हित कर थाने लाए गए 29 व्यक्ति सभी संदिग्धों के फिंगरप्रिंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!