ग्राम पंचायत सांगीतराई के डीपापारा में माता के जागरण का भव्य आयोजन, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु
रायगढ़: ग्राम पंचायत सांगीतराई के डीपापारा स्थित अमर गुप्ता (बिट्टू ) के निवास पर भव्य माता जागरण व भजन-कीर्तन का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालु शामिल हुए।
संध्या काल में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना और ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्थानीय भजन मंडली द्वारा माता रानी के भजनों और देवी गीतों की प्रस्तुति दी गई। हारमोनियम, ढोलक और मंजीरे की थाप पर देर रात तक भक्ति गीतों का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता रानी की स्तुति की, जिससे पूरा परिवेश आध्यात्मिक ऊर्जा और माता के जयकारों से गूंज उठा।

जागरण के उपरांत महाआरती संपन्न हुई और उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद व भोग का वितरण किया गया। आयोजनकर्ता अमर गुप्ता व उनके परिजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं भजन मंडली का में उपस्थित गणेश पटेल,गेंदलाल श्रीवास , बंटी महराज,लक्ष्मी बरेठ,भोलेनाथ, कृष्णा निषाद सिंगर,साधुराम सिग्नल चौक ,लोकनाथ गुप्ता,नारायण साव,प्रसिद्ध गुप्ता,सुरेश चंदेल,नटवर पटेल,प्रकाश बोहिदार,सत्यानंद बाबा,घासी राम गुप्ता, इशूकुमार गुप्ता,बाबाजी,जयराम पटेल,गोविंद बरई आभार व्यक्त किया।









