वेदिक इंटरनेशनल स्कूल पर हुई कार्यवाही, दोनों बच्चों को तत्काल टी.सी. देने का निर्देश…कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने लिया संज्ञान, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया पत्र

spot_img
Must Read

कलम में बहुत ताकत होती है बस शर्त यह है कलम का उपयोग जनहित और लोकहित में किया जा रहा हो। फिर चाहे वह कलम प्रशासनिक अधिकारियों के हो या फिर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का, कलम की नोक जब न्याय के लिए टेढ़ी होती है फिर पीड़ित को इंसाफ पाने से कोई नहीं रोक सकता है।वेदिक इंटरनेशनल स्कूल के अमानवीय कृत दो बच्चों के टी. सी. देने के एवज में उसके मां से 6 लाख 15 हजार के मांग करने के संबंध में खबर का प्रकाशन किया था। आवेदिका के आवेदन पत्र और मीडिया खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की अपेक्षा के बाद रायगढ़ जिला शिक्षा विभाग हरकत में आया है। इस मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल को तत्काल प्रियंका पांडेय पति स्वर्गीय विनय पांडेय के दोनों बच्चों का टी.सी. देने को तत्काल निर्देशित किया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ जिला पंचायत परिसर, छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ ने पत्र क्रमांक/2443 जारी कर संचालक / प्राचार्य वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली जिला-रायगढ़ को पीड़ित परिवार को टी.सी. प्रदाय करने को कहा है। संदर्भित पत्र के माध्यम से आवेदिका प्रियंका पाण्डेय पति स्व. विनय पाण्डेय ग्राम-टाड़ापारा पो. गोरपार तह. – खरसिया जिला-रायगढ़ (छ.ग.) के दोनों बच्चे विभोर पाण्डेय कक्षा 10 वीं एवं विशेष पाण्डेय कक्षा-8 वीं का आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण फीस माफ कर टी.सी. प्रदाय करने संबंधी पत्र जारी किया गया था, परन्तु आज पर्यन्त आपके द्वारा आवेदिका को टी.सी. प्रदाय नहीं किया गया है। आपको निर्देशित किया जाता है कि आवेदिका के दोनों बच्चों को तत्काल टी.सी.प्रदाय कर कलेक्टर महोदय एवं इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण...

More Articles Like This