पुसौर में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन संपन्न…पूर्व विधायक विजय अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में हुए शामिल

spot_img
Must Read

रायगढ़।भारतीय जनता पार्टी शीर्षस्थ नेतृत्व के द्वारा दिए गए कार्यक्रम 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जयंती 14 अप्रैल तक चल रहे *सेवा पखवाड़ा* के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि निरंतर सेवा पखवाड़ा के तहत आम जनता तक पार्टी के बातों को रख रहे हैं। आज जिला भाजपा के निर्देशानुसार ब्लॉक मुख्यालय पुसौर के मंगल भवन में पुसौर सुपा तथा कोड़ातराई तीनों मंडल का संयुक्त रूप से सक्रिय सदस्य सम्मेलन

संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के 1921, 1947, 1977 से लेकर 6 अप्रैल 1980 पार्टी के स्थापना पर विस्तार से इतिहास बताया। साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में 1984 के मात्र दो संसद से लेकर आज एक पूर्ण बहुमत तक के सफर जिसमें अटल बिहारी वाजपेई से नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने तक के संघर्ष को कार्यकर्ताओं के मध्य रखा। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय जिसमें धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर लोकहित में लिए गए विभिन्न योजना,वफ्फ बोर्ड कानून जैसे अहम फैसलों को विस्तार से समझाया।प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ नेता गुरपाल सिंह भल्ला ने अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा छत्तीसगढ़ निर्माण तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निरंतर विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा आज देश के पटल पर छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सोच महत्वपूर्ण रहे हैं, आज चुनाव के बाद हम ट्रिपल इंजन सरकार के रूप में विकास कर रहे हैं ऐसे कई बातों को सभा में बताया आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के अलावा तीनों मंडल के अध्यक्ष पुसौर से जैमिनी गुप्ता, कोड़ातराई से संदीप कुमार पंडा, सूपा से प्रदीप पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी के अलावा तीनों मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, तीनों मंडल के वर्तमान पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी व बहुतायत संख्या में सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This