नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर ₹3.30 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

spot_img
Must Read

रायगढ़, 24 मार्च। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के क्रम में रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। रियापारा, वार्ड नंबर 14, रायगढ़ की रहने वाली श्यामा राठौर (32 वर्ष) ने 13 मार्च 2023 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक जूवेल ने उसे एम्स रायपुर में नर्स पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3,30,000 रुपये की ठगी की।

पीड़िता के अनुसार, उसने 16 जुलाई 2019 को एम्स रायपुर में नर्स पद के लिए आवेदन किया था, जहां उसकी मुलाकात अभिषेक जूवेल से हुई। अभिषेक ने भरोसा दिलाया कि वह उसे ₹3.30 लाख के बदले नौकरी दिलवा सकता है। इस पर विश्वास करके पीड़िता ने 20 जुलाई 2019 को पहले ₹90,000 नकद दिए और फिर अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से पूरी रकम दे दी। जब भी वह नौकरी के बारे में पूछती, आरोपी उसे बहाने बनाकर टालता रहा और बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 226/2024 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार था। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देश पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जिससे आरोपी के रायपुर में होने की जानकारी मिली। साइबर सेल की सहायता से लोकेशन ट्रेस कर कल पुलिस टीम ने पंचपेडी नाका, देवड़ा कॉलोनी, रायपुर में दबिश देकर अभिषेक जूवेल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। प्राप्त रकम में से खर्च किए जाने के बाद बची हुई शेष राशि ₹5,500 को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी अभिषेक जूवेल उर्फ जॉनी (पिता नेल्सन जूवेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी गढ़फुलझर, थाना बसना, जिला महासमुंद) को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल और उत्तम सारथी की अहम भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This