हाइवे पर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों पर की कार्रवाई, जागरूकता के तहत बांटे हेलमेट

spot_img
Must Read

रायगढ़, 22 मार्च । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज नेशनल हाईवे-49 के ग्राम जोरापाली में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और इस मुहिम में जिंदल फाउनडेशन द्वारा उपलब्ध कराये गये करीब 100 वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  रविंद्र गवेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिंदल फाउनडेशन के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने, गति सीमा का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा नियमित जांच और जागरूकता अभियानों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं को सुरक्षित रखें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This