सराहनीय पहल: थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने मेधावी छात्रों और कर्मठ सेवकों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित

spot_img
Must Read

21 मार्च, रायगढ़ । रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना परिसर में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों, समर्पित शिक्षकों, नर्सिंग स्टाफ, ग्राम कोटवारों और पुलिस मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने इन सेवाभावी लोगों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित होने वाले छात्रों में तुषार साहू पिता सुनील साहू शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोइंग (83.75%) और मधु गुप्ता पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बंगुरसिया (79%) शामिल थे, जिन्होंने 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोइंग गणित व्याख्याता बी.एल. गुप्ता और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बंगुरसिया प्रभारी प्राचार्य राकेश दुबे को उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्टाफ नर्स प्रमिला प्रधान और छबीली पटेल को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा, पुलिस मित्र नोदो विश्वकर्मा और कृष्णा भोई तथा ग्राम कोटवार मोहनलाल चौहान नवापाली और जगन्नाथ यादव, धूमाबहाल को भी उनकी समाजसेवा के लिए सराहा गया।

थाना प्रभारी प्रशांत राव ने इस अवसर पर साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए जागरूकता बढ़ाने और अपराधों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें और युवाओं को अपराध से दूर रखने में योगदान दें। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक गेंदालाल साहू, सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार सारथी, आशिक रात्रे सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This