spot_img
spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026

पत्रकार सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य बीमा जल्द होगा लागू- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

spot_img
Must Read

  • विस या फिर कैबिनेट में लाया जायेगा प्रस्ताव
  • 60 से अधिक पत्रकारों को सीएम ने किया “श्रमवीर सम्मान” से सम्मानित
    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं वीडियो जर्नलिस्ट एशोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज 60 से अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा योजना जल्द लागू करने की घोषणा की श्री बघेल ने कहा कि इसके लिए अगर विधानसभा या फिर केबिनेट में प्रस्ताव लाना पड़े तो प्रस्ताव पेश किया जाएगा। श्री बघेल ने यह भी कहा कि इसके लिए अलग हेड से योजना शुरू करना होगा तो वह भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिरहिद बोरवेल ऑपरेशन में रिपोर्टिंग करने वाले 61 पत्रकारों को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद में राहुल रेस्क्यू
  • परेशन के दौरान रिकार्ड 109 घंटे तक पत्रकारों ने जीवंत कव्हरेज किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संघर्ष के बहुत से साथी यहाँ उपस्थित है। एक दौर था जब टेबल न्यूज की चर्चा होती थी और ग्रामीण पत्रकारिता की बात होती थी। अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आ जाने पर घटना स्थल पर जाना होता है। उन्होंने कहा, पत्रकारों का
  • जीवन कठिन है। एक जुनून होता है पत्रकारों में उससे भी कठिन इसमें स्थापित होना। पत्रकारों में एक सम्भावना होती है कि फिर वो और कुछ नहीं कर सकता । जीवन भर कलम नहीं छोड़ता। बघेल ने कहा कि कोरोना के कारण जो प्रथमिकताएँ थी उनके क्रम में परिवर्तन हुआ है पर पत्रकार सुरक्षा कानून हमारी प्राथमिकता में शामिल है और बहुत जल्द लागू करने के लिए प्रयासरत हैं। पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा के लिए पहल राज्य सरकार करेगी।

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद में राहुल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रिकार्ड 109 घंटे जीवंत कव्हरेज करने वाले 61 पत्रकारों को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया।
पत्रकार नेता बन सकता है पर कोई नेता पत्रकार नहीं बन सकता। राहुल साहू की जो घटना घटी यहाँ सभी लोगों ने पत्रकार, व्यवसायी, समाजसेवी सभी ने सहायता की जिससे जो बन पड़ा। इतने लंबे समय 109 घण्टे तक जीवित रह पाना देश मे इकलौता ऐसा लम्बा रेस्क्यू था।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ( बीएसपीएस) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे और महासचिव मनीष वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश के पत्रकारों के हित मे स्वास्थ्य बीमा योजना लागू  करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य झारखंड की सरकार ने अपने यहां के पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दे रही है, जिसमे योजना के तहत प्रत्येक पत्रकार के साथ उसकी पत्नी 2 बच्चे और मांता पिता के स्वास्थ को कवर किया जा रहा है। उन्होने अबिंकापुर के पत्रकार जितेंद्र जायसवाल पर लगातार हो रहे पुलिस प्रताड़ना की भी जानकारी दी। इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। इसके अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने लिए बीएसपीएस द्वारा  9500 किमी की यात्रा निकाली जा रही है जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हुसैन कर रहे है। यह यात्रा जल्द ही राजधानी पहुंचेगी। श्री चौबे और श्री वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस देशव्यापी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की अपील की। 

इनका हुआ सम्मान

  1. चुन्नी लाल देवांगन
  2. राकेश गौरखेड़े
  3. युगल तिवारी
  4. रोहित श्रीवास्तव
  5. इमरान कुरैशी
  6. अंकुश शर्मा
  7. प्रमोद देवांगन
  8. सत्या राजपूत
  9. चोलाराम यादव
  10. शिवम मिश्रा
  11. रेखराम देवांगन
  12. मुकेश सिंह
  13. अविनाश पाठक
  14. सतीश नारायण मिश्रा
  15. जितेंद्र थवाईत
  16. श्रीकांत यदु
  17. राजेंद्र भारद्वाज
  18. तन्मय साकल्लेय
  19. मनोज साहू
  20. टिकेश्वर वर्मा
  21. ज्ञानेंद्र तिवारी
  22. रवि मिरी
  23. दुर्गेश साहू
  24. उमेश मौर्या
  25. प्रकाश राव

26.आशीष तिवारी

  1. संदीप करिहार
  2. मुकेश बैस
  3. कैलाश यादव
  4. राम नरेश यादव
  5. पंकज नायक
  6. कोमल शुक्ला
  7. रोहित शुक्ला
  8. रवि गोयल
  9. संजय यादव
  10. संजय राठौर
  11. पवन शर्मा
  12. हरीश राठौर
  13. कैलाश जायसवाल
  14. चंकी तिवारी
  15. सुधीर सुमन
  16. हेमंत पटेल 
  17. भूपेंद्र गबेल
  18. देवेंद्र निराला
  19. राकेश साहू
  20. श्रीपाल यादव
  21. करण अजगले
  22. अमित सूर्या
  23. मुकेश लहरे
  24. सत्यजीत घोष
  25. सुरजीत कौर

52.  संतोष पुरश्वनी

  1. शशांक कश्यप
  2. विनय पांडेय
  3. प्रमोद यादव

56.दुर्गेश यादव      

57. मनीष कुमार चंद्रा    

58. राजेश्वर तिवारी     

60. जुल्फीकार अली     

59. मुस्तक कुरैशी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!