होली से पहले कोतरारोड़ पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा

spot_img
Must Read

ग्राम लिटाईपाली में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में 142 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

रायगढ़, 11 मार्च, 2025 । होली के मद्देनजर अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम लिटाईपाली में छापेमारी कर 142 लीटर महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर की जानकारी पर गांव में दबिश दी। पहली कार्रवाई में आरोपी राम कुमार यादव (30) निवासी डीपापारा लिटाईपाली को 72 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 7,200 रुपये आंकी गई है।

दूसरी बड़ी कार्रवाई नरवाडीपा पारा में की गई, जहां आरोपी सोहित सिदार (55) के कब्जे से 70 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 9,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी का नष्टीकरण कर मौके पर करीब 100 महुआ पास बोरी का नष्टीकरण किया गया है । 

 इसके अलावा, गांव में अवैध शराब बेचने वालों पर भी आबकारी एक्ट की धारा 34(1), (क) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब बनाने और बेचने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, करूणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, विकास कुजुर और कमलेश सागर की अहम भूमिका रही। अवैध शराब के विरूद्ध कोतरारोड़ पुलिस का आगे भी अभियान जारी रहेगा ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This