भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद…सभापति की दौड़ में कई दिग्गज नाम…सभी दावेदारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि प्रबल

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रायगढ़ में नगरी निकाय चुनाव में वित्त मंत्री की विकास की राजनीति में भाजपा ने भारी बहुमत से अपना परचम लहराया। 

आपको बता दें कि सभापति की दौड़ में अनेक नाम सामने आ रहे हैं जो सभी भाजपा के दिग्गज चेहरे हैं। जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक बहुमत मिला है। कांग्रेस को तो भाजपा ने बुरी तरह हराया है। बड़ी मुश्किल से एक दर्जन का आंकड़ा छु पाई है। कांग्रेस के बड़े पार्षदों को हार का सामना देखना पड़ा है उनके वार्ड में भी कमल खिला, शहर के ऐसे कई वार्ड हैं जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अपने लोकप्रियता के लिए जाने जाते है लेकिन इस चुनाव ने पासा ही पलट दिया।

ऐसा नहीं है कि भाजपा में भी गुटबाजी नहीं है यहां भी विवाद एक दूसरे को लेकर होते रहते है। सभापति की कुर्सी पर विराजमान होने के लिए अनेक नाम सामने आ रहे हैं जिसमें भूतपूर्व सभापति सुरेश गोयल, आशीष ताम्रकार,अशोक यादव,मुक्ति प्रसाद, डिग्री लाल साहू, और नारायण पटेल, के नाम शामिल है भाजपा में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भाजपा के तमाम दावेदारों की पृष्ठभूमि काफी प्रबल है। अपने वार्डों में दमदार पार्षद के रूप में जाने जाते हैं। सभापति की रेस में रेलमपेल मची हुई है अंदरुनी तौर पर संघर्ष छिड़ा हुआ है। 

 बहरहाल अब देखना होगा कि इस जटिल परिस्थिति में वित्त मंत्री ओपी चौधरी किसको अपना समर्थन देते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This