जेईई मेंस में खरसिया के शौर्य अग्रवाल की बड़ी सफलता पर विधायक उमेश पटेल ने दी बधाई

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जेईई मेन्स परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल करने पर खरसिया के शौर्य अग्रवाल को बधाई दी है। ज्ञात हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में खरसिया के होनहार छात्र शौर्य अग्रवाल ने 99.99 प्रतिशतांक के साथ छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। शौर्य ने प्रदेश और खरसिया का नाम रोशन किया है।

शौर्य अग्रवाल की इस उपलब्धि पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। विधायक पटेल ने कहा, “शौर्य की यह सफलता हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा।”

शौर्य एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता जयप्रकाश अग्रवाल की किराने की दुकान है और माता कविता अग्रवाल गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी गई, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उनके भाई शिवम अग्रवाल भी वर्तमान में आईआईटी गुवाहाटी में कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं।

विधायक उमेश पटेल ने शौर्य के परिवार को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं हमारे समाज और प्रदेश की शान हैं। उन्होंने शौर्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This