ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़, 08 फरवरी । जूटमिल पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को धर-दबोचा और उसके पास से मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें एफसीआई गोदाम के सामने एक व्यक्ति के मोबाइल के जरिए सट्टा लिखने की जानकारी मिली थी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदेही निरंजन साहू (44), निवासी नावापारा, कबीर चौक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ और कंगालू बरेठ के कहने पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का दांव लगवा रहा था। वह व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी की एंट्री करता और नकदी के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से भी रकम वसूलता था। बाद में वह मूल खाईवाल पप्पू और कंगालू बरेठ को हिसाब सौंपकर कमीशन लेता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से ओप्पो मोबाइल फोन, मनी ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड और 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06(ख) और 07 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार तथा आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This