झोपड़ीपारा विवाद: जूटमिल पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, पांच युवक भेजे गए जेल

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़, 04 फरवरी। कल रात झोपड़ीपारा जूटमिल में रहने वाले प्रवीण चौहान और उसके पड़ोसी महेश्वरी दास महंत के बीच खाना बनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को मौके पर पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही मनमुटाव था। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वे और ज्यादा उग्र हो गए और झगड़ा करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया और धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद जूटमिल पुलिस ने प्रवीण चौहान, उसके तीन भाइयों और महेश्वरी दास महंत को जेल दाखिल कर दिया।

*गिरफ्तार अनावेदक*:

1. नीतीश चौहान (26) पिता स्व. डोरीलाल चौहान

2. प्रवीण चौहान (33)

3. रितिक चौहान (23)

4. सतीश चौहान (20)

5. महेश्वरी दास महंत (22) पिता साहेब दास महंत

सभी आरोपी कबीर चौक, झोपड़ीपारा, थाना जूटमिल के निवासी हैं। जूटमिल पुलिस आगे भी ऐसे उपद्रवी तत्वों पर कार्रवाई करेगी जिससे इलाके में शांति बनी रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This