अवैध शराब बेचने वालों पर पूंजीपथरा पुलिस ने कसा शिकंजा, अलग-अलग कार्रवाई में 03 आरोपी गिरफ्तार, 52 लीटर महुआ शराब जब्त

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़, 2 फरवरी । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आज अभियान स्तर पर कार्रवाई की गई। डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तराईमाल इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों की सूचनाएं ली और तस्दीकी केलिए छापेमारी किया गया । पुलिस को तराईमाल के तीन ठिकानों में अवैध शराब के साथ मिले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कुल 52 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 5,200 रुपये है।

पुलिस ने पहली दबिश तराईमाल बाजारपारा में सुकांति बाई (35) के घर पर दी, जहां आंगन में छिपाकर रखे प्लास्टिक जरकिन से 08 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके बाद तराईमाल बाजार पारा के दीपक केरकेट्टा (43) के घर पर छापा मारकर 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जबकि तराईमाल स्कूल पारा के मदन उरांव (35) के घर से 24 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। तीनों के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 34, 35, 36/2025 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

इस अभियान में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, नरेंद्र पैंकरा, विक्रम कुजूर, ओम प्रकाश तिवारी, उमाशंकर भगत, महिला आरक्षक पुष्पा कुजूर और सुमन राठिया शामिल रहे। पूंजीपथरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This