spot_img
Saturday, August 1, 2026

जिंदल स्टील रायगढ़ में विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, पद्मश्री फूलबासन देवी यादव ने साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी

spot_img
Must Read

महिलाएं हर क्षेत्र में स्थापित कर रही नई पहचान, उद्योग से समाज तक बढ़ रहा उनका योगदान

रायगढ़. /  जिंदल स्टील लिमिटेड के रायगढ़ संयंत्र में विश्व महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओपी जिंदल स्कूल परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिंदल स्टील परिवार की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती फूलबासन देवी यादव रहीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं वाहिनी की कमांडेंट श्रीमती निवेदिता पॉल और जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फूलबासन देवी यादव ने अपने जीवन की संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जीवन में कई बार ऐसी कठिन परिस्थितियां आईं, जब वे निराशा में आत्महत्या तक का विचार करने लगी थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने जिद और जुनून के बल पर संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि आज वे न केवल स्वयं आत्मनिर्भर हैं, बल्कि लाखों महिलाओं की आजीविका का सहारा भी बनी हैं। उन्होंने जिंदल फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण, आजीविका, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि कोई महिला ठान ले, तो वह जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती है।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन की कमांडेंट श्रीमती निवेदिता पॉल ने अपने संबोधन में कहा कि पहले की तुलना में आज महिलाओं के लिए परिस्थितियां काफी बेहतर हुई हैं। समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए परिवार और पुरुषों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि आज की नारी के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। महिलाएं आज हर उस क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं, जिसे पहले केवल पुरुषों के लिए आरक्षित माना जाता था। उन्होंने जिंदल स्टील द्वारा सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं बल्कि महिलाओं के संघर्ष, योगदान और सामर्थ्य को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज, परिवार, उद्योग और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। जिंदल स्टील में भी महिलाएं शॉप फ्लोर से लेकर इंजीनियरिंग टीम और प्रबंधन के स्तर तक अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं और कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

श्री रॉय ने कहा कि जिंदल स्टील में महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनी ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित कार्यस्थल मिल सके। उन्होंने कहा कि श्रीमती शालू जिंदल के नेतृत्व में जिंदल फाउंडेशन समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक पहल कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन विभाग के प्रमुख प्रवीण जॉर्ज ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!