कोतवाली पुलिस गांजा रेड में 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर पर भी मामला दर्ज

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपी से 10 किलो गांजा, पल्सर बाइक, मोबाइल समेत 1.68 लाख की मशरूका जप्त

रायगढ़,। रायगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने इंदिरानगर स्थित गंगाराम तालाब पारा में छापेमारी कर 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजाद अली नामक युवक अपने ससुराल में गांजे का भंडारण कर उसे बिक्री के लिए तैयार कर रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और संदेही के फरार होने की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां संदेही आजाद अली अपने ससुराल में मौजूद मिला। गवाहों के समक्ष की गई तलाशी में एक बोरी में छिपाकर रखे 10 पैकेट, कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह गांजा बिक्री के लिए बोईरदादर चौक, विनोबानगर निवासी महाकाल नामक व्यक्ति से 30 जनवरी को मोबाइल पर संपर्क कर गांजा का सौदा किया और 31 जनवरी की सुबह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से गांजा लाकर घर में छिपाया था।
कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी आजाद अली के कब्जे से गांजे के अलावा एक पल्सर 220 मोटरसाइकिल (सीजी 13 यू.एफ. 9378) जिसकी कीमत 40,000 रुपये और एक मोबाइल फोन कीमत 8,000 रुपये भी जब्त किया गया। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1,68,000 रुपये है। *आरोपी आजाद अली पिता अजीज अली उम्र 22 वर्ष निवासी गंगाराम तालाब पारा इंदिरानगर रायगढ़ और आरोपित महाकाल, बोईरदादर चौक, विनोबानगर* के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है ।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक मनोज पटनायक, रोशन एक्का, प्रदीप मिंज, जगन्नाथ साहू और महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज शामिल रहे। पुलिस अब इस मामले में मुख्य सप्लायर महाकाल की तलाश कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This