लोहे के हथियार से धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़, 28 जनवरी। कल दिनांक 27 जनवरी 2025 की शाम को जूटमिल के चमड़ा गोदाम क्षेत्र में महिला समूह की सदस्याओं ने थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना दी कि मोहल्ले के निवासी मोहन सोनवानी और बाबू विशाल अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। महिलाओं ने उन्हें इस गतिविधि से रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने झगड़ा शुरू कर दिया और विवाद बढ़ गया।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीआई मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर आरोपियों को महिला समूह की सदस्यों के साथ विवाद करते हुए पाया गया। आरोपियों ने हाथ में लोहे के धारदार हथियार लेकर महिलाओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया।
पुलिस ने तुरंत मोहन सोनवानी (उम्र 47 वर्ष) और बाबू विशाल (उम्र 35 वर्ष) को हिरासत में लिया। दोनों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया। आरोपियों को थाना जूटमिल लाकर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, रामनाथ बनर्जी, आरक्षक तरुण महिलाने और धनेश्वर उरांव की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रहवासियों को इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती बरतने का आश्वासन दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This