spot_img
Thursday, August 6, 2026

रायगढ़ श्याम मंदिर के सुप्रसिद्ध पांच दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव का आगाज कल…

spot_img
Must Read

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी के कर कमलों द्वारा होगा शुभारंभ…

रायगढ़ / रायगढ़ नगरी धार्मिक नगरी के नाम से जानी जाती है और रायगढ़ में होने वाला जन्माष्टमी उत्सव छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी प्रसिद्ध है।इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर रायगढ़ श्री श्याम मंदिर में पांच दिवसीय भव्य जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ कल बुधवार शाम 5:00 बजे छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल जी,रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्री प्रकाश नायक जी व महापौर जानकी काटजू, निगम

सभापति जयंत ठेठवार जी एवं समाजसेवी श्री विनोद बंसल जी के आतिथ्य में उनके द्वारा किया जाएगा। श्री श्याम मंडल रायगढ़ द्वारा आयोजित आयोजन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीसा प्रांत में भी प्रसिद्ध है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। पिछले 2 वर्षों से करोना काल के कारण यह आयोजन को भव्यता से आयोजित नहीं हो रहा था। इस वर्ष इस श्याम मंडल द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जोरशोर से तैयारियां की है।


आयोजन में विभिन्न प्रकार की धार्मिक और सामाजिक झांकियों द्वारा समाज को संदेश देने का प्रयास किया गया है। इन झांकियों में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ महतारी,समुद्र मंथन दृश्य,देवगढ़ की होली, महाकाल की भस्म आरती, माता यशोदा एवं बालकृष्ण की लीला, हनुमान जी का सिंदूर प्रेम, राधा कृष्ण का झूला,माखन चोरी,राम रावण युद्ध आदि को दर्शाया गया है। मंदिर के सामने स्थित श्री श्याम बगीची में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराया गया है और श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो इसके लिए प्रवेश और निकास का अलग-अलग द्वार

बनाया गया है।मंदिर प्रांगण के अंदर भी विभिन्न प्रकार की झांकियां बनाई गई है।पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। यह पांच दिवसीय आयोजन बुधवार 17 अगस्त से सुबह 10:00 से रात्रि 10:00 तक श्रद्धालुओं के लिए संचालित रहेगा। शुक्रवार 19 अगस्त जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि 12:00 बजे श्री श्याम मंदिर में

कृष्ण जन्म होगा। श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सभी सदस्यों ने रायगढ़ नगर वासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेले में शामिल होकर आनंद उठाने और 19 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि 12:00 बजे कृष्ण जन्म उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Latest News

रायगढ़ पुलिस की सशक्त विवेचना का असर, खरसिया के बहुचर्चित हत्या कांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

मकान विवाद में 62 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले सगे नातियों को मिली उम्रकैद तत्कालीन थाना प्रभारी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!