पूंजीपथरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी: गेरवानी ईंट भट्ठे पर छापेमार में 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

20 जनवरी, रायगढ़ । जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम गेरवानी डीपापारा में ईंट भट्ठे के पास छापेमारी की। पुलिस को खबर मिली थी कि महेंद्र बर्मन नामक व्यक्ति राजकुमार मांडे के ईंट भट्ठे के पास अवैध शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखे हुए है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदिग्ध महेंद्र बर्मन को पकड़ लिया और पूछताछ की। आरोपी ने शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी 30 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3000 बताई जा रही है। 27 वर्षीय महेंद्र बर्मन, जो ग्राम गेरवानी डीपापारा का निवासी है, के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस छापेमार कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार के साथ प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक विक्रम कुजूर, निर्दोष लकड़ा और राजेश कुमार बंजारे ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पूंजीपथरा पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This