कोतरारोड़ पुलिस की संवेदना: बिछड़े बच्चों को पिता से मिलवाया, कोर्ट के आदेश पर गुजरात से बच्चों को लाकर न्यायालय में पेश किया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

15 जनवरी, रायगढ़ । थाना कोतरारोड़ अंतर्गत गोरखा में रहने वाले अजीत सिंह (परिवर्तित नाम) ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी से अलग हुए दो बच्चों को वापस पाने के लिए एसडीएम न्यायालय रायगढ़ में आवेदन दिया था। लवकेश की पत्नी बच्चों को लेकर गुजरात चली गई थी, जिसके बाद एसडीएम रायगढ़ ने मामले की सुनवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ को दोनों बच्चों की तलाश और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के तलाशी वारंट जारी कर आदेश दिए।

आवेदक ने थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी से मिलकर पूरी स्थिति बताई, जिसके बाद थाना प्रभारी ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह सिदार, महिला आरक्षक किशोरी चौहान और आरक्षक शिवा प्रधान की एक टीम गठित की गई, जिसे गुजरात के जामनगर जिले के थाना मेघपुर भेजा गया। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों बच्चों की खोजबीन की और उन्हें आवेदक के साथ रायगढ़ वापस लाया।

बच्चों की उचित देखभाल और पालन-पोषण के लिए न्यायालय ने आदेश जारी किया और दोनों बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई न केवल कानून की जीत है, बल्कि एक संवेदनशील पहल भी है, जिसने एक बिछड़े हुए परिवार को फिर से एकजुट किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This