टीवीएस एक्सल पर शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में शराब परिवहन कर रहे दोनों आरोपी गए जेल

12 जनवरी, रायगढ़। आज, दिनांक 12.01.25 को चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की TVS एक्सल गाड़ी में प्लास्टिक जरीकेन में अवैध महुआ शराब लेकर छोटे रेगड़ा पुल के पास बिक्री के लिए खड़े हैं।

थाना प्रभारी ने तुरंत पेट्रोलिंग टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों—चंद्रशेखर कुलदीप (49 साल) और घुराउ पटनायक (48 साल), दोनों निवासी मालीडीपा बोईरदादर—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब (तीन जरकीन, प्रत्येक में 5 लीटर) और बिना नंबर की TVS एक्सल गाड़ी बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 4,500 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों का जेल वारंट जारी होने से जेल दाखिल किया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष, आरक्षक अभय यादव और चंद्र कुमार बंजारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This