पूंजीपथरा पुलिस ने किया गया गुड सेमेरिटन और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

11 जनवरी, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज 11 जनवरी 2025 को थाना पूंजीपथरा में कोटवारों की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने किया। उन्होंने ग्राम कोटवारों को गांव की सुरक्षा में उनकी अहम भूमिका का महत्व समझाया और निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखें और समय पर पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी ने कोटवारो को पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

बैठक में थाना प्रभारी ने कोटवारों को जिले में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों के महत्व पर जोर देते हुए कोटवारों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर चस्पा करने हेतु सड़क सुरक्षा पोस्टर भी वितरित किए गए।

*गुड सेमेरिटन और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान*
कोटवार बैठक के दौरान, ग्राम के गुड सेमेरिटन, मेधावी छात्रों, स्वास्थ्यकर्मियों और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो प्रदान किए गए। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने समाज में इन व्यक्तियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य न केवल समाज को प्रेरित करते हैं, बल्कि पुलिस और नागरिकों के बीच संबंधों को भी मजबूत करते हैं।

*इन नागरिकों को किया गया सम्मानित*-
1- छात्रा कु. ख्याती गुप्ता, ओपी जिंदल स्कूल (कक्षा 7वीं 91%)
2-छात्रा नंदनी मालाकार, हाई स्कूल तराईमाल (कक्षा 10वीं 91%)
3-कोटवार खेमलाल चौहान, जामडभरी
4-कोटवार सुलोचना चौहान, सराईपाली
5-आंगनबाडी कार्यकर्ता डिलेश्वरी सिदार पूंजीपथरा
6- गुड सेमेरिटन योगेश मालाकार तराईमाल
7- गुड सेमेरिटन आदित्य वैष्णव
8- गुड सेमेरिटन पवन वर्मा
9-शिक्षिका श्रीमती बिुन्दु सारथी, प्रधान पाठक पूंजीपथरा
10-स्वास्थ्यकर्ता माधव साहू, राबो
बैठक में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार और थाना स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कोटवारों को पुलिस के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने और गांव की हर गतिविधि पर नजर रखने का आह्वान किया। इस आयोजन ने कोटवारों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के प्रति न केवल सम्मान व्यक्त किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर सहयोग का संदेश भी दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This