spot_img
Thursday, August 6, 2026

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामश्याम जिला पंचायत क्षेत्र 2 से सशक्त उम्मीदवार

spot_img
Must Read

अनारक्षित मुक्त होने पश्चात जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ने का लिया निर्णय

रायगढ़:- त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव हेतु आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने पश्चात अपने अपने आरक्षण क्षेत्र में प्रत्यासी चुनाव लड़ने की तैयारी में है।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 की सीट अनारक्षित मुक्त होने पश्चात संबलपुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष,गेरवानी के सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी,भाजपा के कद्दावर रणनीति कार नेता रामश्याम डनसेना पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ने कमर कस चुके है।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के भाजपा के कार्यकर्ता अपने नेता रामश्याम डनसेना को जिला पंचायत के सदस्य के रूप में निर्वाचित करवा पूरे क्षेत्र के विकाश हेतु आतुर है।रामश्याम डनसेना से जब चुनाव लड़ने के सम्बंध में चर्चा किया गया तो उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता एवम भाजपा के भगवान तुल्य कार्यकर्ताओ की उम्मीद है कि मैं जिला पंचायत के सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर क्षेत्र की देवतुल्य जनता की सेवा करूँ।यदि पार्टी से भी सेवा की सहमति प्राप्त होती है तो निश्चित ही मैं क्षेत्र की सेवा करने प्रतिबद्ध हूं।

रामश्याम डनसेना एक सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के स्वामी है।लोगो के बीच गहरी पैठ रखने वाले रामश्याम कि दावेदारी से जिला पंचायत क्रमांक 2 का चुनाव रोचक हो गया है।

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!