संस्कार स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्नधूमधाम से मनाया गया ‘नवोत्सव’ कार्यक्रम

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं मैनेजमेंट स्टॉफ की भागीदारी से नवोत्सव कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे छठवीं बटालियन एस.पी. कमांडेन्ट श्रीमती निवेदिता पॉल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजू अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक पाण्डेय, नगेन्द्र नेगी, प्रभात साहू, वरिष्ठ पत्रकार विनय पांडे, भाजपा नेता सुरेन्द्र पांडे, कांग्रेसी नेता यतीश गांधी, मनोरंजन नायक आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों के द्वारा उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढक़र एक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने सराहा। आभार प्रदर्शन एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन ने, मंच संचालन अर्चना त्रिपाठी, विनिता सोनी व जतीन पटेल व विद्यार्थियों ने मिलकर किया। 

पालकों का हुआ सम्मान

मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि विशेष रूप से सफल बच्चों के पालकों का सम्मान किया गया। जिसमें शैक्षणिक क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में, सांस्कृतिक क्षेत्र में, प्रतियोगी परीक्षा के क्षेत्र में, विविध क्षेत्र में सफल विद्यार्थियों के माता-पिता का सम्मान किया गया। जिससे पालकगण काफी उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आए। 

रावण व काली ने बांधा समां

प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि समारोह में नृत्य संगीत के दौरान सभी कार्यक्रमों को पालकों ने सराहा। लेकिन रामायण पर आधारित रावण कार्यक्रम एवं नवरात्र पर आधारित मां काली कार्यक्रम की प्रस्तुति शानदार रही। इसमें सभी की वेशभूषा एवं नृत्य संयोजन देखने लायक था। जिसपर दर्शकों ने वाहवाही की। 

लिलिपुट व जोकर ने हंसाया

कार्यक्रम में मनोरंजन का हास्य पुट भी शामिल रहा। विशेष वेशभूषा से सजे छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मैं लुटपुट गया गाने पर लिलिपुट डांन्स एवं जीना यहां मरना यहां गाने पर जोकर डान्स कर सभी के मन को गुदगुदाया और दर्शकों की तालिया बटोरी। 

कर्मा नृत्य से हुई आवभगत

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के आगमन के समय प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य कर्मा नृत्य को छात्राओं ने प्रस्तुत किया। और मंच तक अतिथियों को नृत्य करते हुए लेकर आए। कर्मा नृत्य आदिवासी क्षेत्र का लोकप्रिय नृत्य है। जिसे बालिकाओं के द्वारा शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार के स्वागत से अतिथि भावविभोर हो गए। 

मंच संचालन में दिखा जबरदस्त आत्मविश्वास 

संस्कार स्कूल अन्य की तुलना में क्यों बेहतर है इस बात का प्रमाण विद्यार्थियों के द्वारा किए जा रहे मंच संचालन में दिखा। एलकेजी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र – छात्राओं ने मंच में अपनी वाक्पटुता एवं आत्मविश्वास से लबरेज होकर मंच संचालन किया। पालकों से बातचीत के दौरान पालक इस बात से काफी खुश दिखे कि उनके बच्चे स्टेज फोबिया से बाहर आकर मंच संचालन कर रहे हैं। 

सही हाथों में है बच्चे – निवेदिता

छठवीं बटालियन एसपी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता ने अपने उद्बोधन में कहा कि इतनी शानदार व्यवस्था एवं प्रबंधन से वे काफी उत्साहित एवं प्रसन्न है। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा पुलिस की नौकरी में उनके साथ सेवा दे चुके हैं। इसलिए कार्यक्रम में अनुशासन एवं शानदार प्रबंधन नजर आता है। जिससे यह पता चलता है कि पढ़ रहे बच्चे सही हाथों में ज्ञान पा रहे हैं। 

कम समय मे अद्भूत तरक्की – सुभाष

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल ने बहुत ही कम समय में जो ऊंचाई हासिल की है वह काबिले तारीफ है। बच्चों नृत्य संयोजन एवं तैयारी के तरीके से वे बहुत प्रभावित है। उम्मीद है कि संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल व जिले का नाम चारों ओर प्रसिद्ध करेंगे। 

प्रबंधन में संस्कार श्रेष्ठ – डॉ. राजू

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि वे प्रारंभिक समय से ही संस्कार स्कूल से जुड़े हुए हैं। तब से लेकर आज दिनांक तक स्कूल का प्रबंधन बेहतर से श्रेष्ठ की ओर बढ़ा है। ऐसे में आने वाले बच्चे नि:संदेह इस शानदार प्रबंधन का लाभ उठाकर अपने कैरियर की ऊंचाईयों में पहुंचेंगे यह विश्वास है। 

समर्पण संस्कार की तरक्की का आधार – मुकेश जैन

वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ने पूरे कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों का, टिचिंग स्टॅाफ का, मैनेजमेंट का समर्पण पूरे कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट रूप से दिखा। भव्यता एवं कार्यक्रम की गरिमा से ही यह पता चलता है कि कितने समर्पण भाव से सबने मिलकर बेहतरीन प्रस्तुति दी है। मुकेश जैन ने कहा कि वे कई बार स्कूल कार्यक्रम में आ चुके हैं। और हर बार कुछ नया, कुछ बेहतर, नजर आता है। जो स्कूल की खासियत बताता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी चार सहकारी...

More Articles Like This