विष्णु देव साय के एक वर्षीय कार्यकाल की सफलता पर जल भून रही है विपक्ष :- शहर महामंत्री सुमीत शर्मा

spot_img
Must Read

उपलब्धियों एक वर्ष पर विपक्ष विरोध प्रदर्शन पर सुमीत शर्मा का पलटवार

रायगढ़ :- विष्णु देव साय सरकार के एक बरस पूरे होने पर लचर कानून व्यवस्था एवं जनहित के मुद्दों की अनदेखी का विपक्ष द्वारा आरोप लगाए जाने पर भाजपा शहर महामंत्री सुमीत शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा विपक्ष विष्णु देव साय के एक वर्षीय कार्यकाल की सफलता पर जल भून रही है मोदी सरकार की गारंटी को पूरी शिद्दत से पूरी करने वाली विष्णु देव साय सरकार से कांग्रेस विचलित हो गई है। मुख्यमंत्री के पद पर सीधे सादे सरल सहज आदिवासी को देख कांग्रेस विधवा विलाप कर रही है। विष्णु देव साय के एक वर्षीय कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा साल निरूपित करते हुए युवा भाजपा नेता ने कहा दो बरसो का बकाया बोनस धान के मूल्य में वृद्धि के साथ साथ मात्रा में वृद्धि करने वाली विष्णु देव साय सरकार धान का एक मुश्त भुगतान कर रही है। 18 लाख गरीबों को आवास दिया गया।प्रदेश की सत्तर लाख महतारियो को हर माह एक हजार रुपए देने वाली विष्णु देव साय सरकार की नियत नीति को जन हित के अनुरूप निरूपित करते हुए सुमीत शर्मा ने कहा भूपेश सरकार ने शराब घोटाला भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार कर इस प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था । गांधी परिवार के लिए छत्तीसगढ़ की ए टी एम बनाने वाली कांग्रेस सरकार गले के आकंठ तक भ्रष्टाचार के दल दल में डूबी हुई थी। सत्ता संभालते ही विष्णु देव साय सरकार ने पी एस सी में घोटाले करने वालों पर कार्यवाही करते हुए मास्टर माइंड को जेल में डाला। शराब माफियाओ पर कार्यवाही से विपक्ष विचलित हो गई है। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी द्वारा रायगढ़ विकास के लिए बड़े बड़े फैसलों से विपक्ष के हौसले पस्त हो गए है । विकास कार्यों में रोड़ा बनी कांग्रेस की कुटिल नीति जनता समझ चुकी है यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी वही रायपुर उपचुनाव में भी कांग्रेस को बुरी तरह पर हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ में मजबूत होने का दम भरती रही लेकिन विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस के इस दम की हवा निकल गई। सुमीत शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के विरोध प्रदर्शन को विपक्ष की नौटंकी बताया है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This