मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

spot_img
Must Read

उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में होंगे शामिल

रायगढ़, / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 दिसम्बर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय प्रात: 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11.55 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान हेलीपेड, रायगढ़ पहुचेंगे। दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक वे नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात दोपहर 1.05 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक वे नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.05 बजे से 3.30 बजे तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात अपरान्ह 3.35 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान, रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामला वारदात में शामिल आरोपी हेमंत...

More Articles Like This