spot_img
Saturday, June 20, 2026

इंडियन ऑयल के स्मृति दिवस कार्यक्रम के शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का किया अनावरण

spot_img
Must Read


रायगढ़ – भारत के आजाद होने पर जहा एक और जश्न था तो वही विभाजन को लेकर दर्द भी था।आपस में भाईयो का विभाजन जिसमे कुछ भारत मै आए तो कुछ पाकिस्तान पहुंच गए।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा जिंदल चौक स्थित इंडियन ऑयल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में आयोजित स्मृति दिवस प्रदर्शनी के अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने बताया कि प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री द्वारा हर घर तिरंगे के नारे को

लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वही विधायक प्रकाश नायक द्वारा मंच के माध्यम से सबको 15 अगस्त की शुभकामनाए प्रदान करते हुए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है।कार्यक्रम का शुभा रंभ मुख्य अतिथि के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रजवलन एवम माल्यार्पण के साथ किया गया। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि के हाथो प्रदर्शनी का अनावरण किया गया।वही अतिथियों का स्वागत आयोजको द्वारा साल श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से महापौर जानकी काटजू ,पूनम सोलंकी,सुभाष पांडे,निखिल टंडन,राजेश शर्मा ,मनीष देवांगन,अशोक अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़, 20 जून, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!