बड़ी खबर…तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो लोग घायल..रोज गार्डन रोड बना ब्लैक स्पॉट

spot_img
Must Read

बड़ी खबर…तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो लोग घायल..रोज गार्डन रोड बना ब्लैक स्पॉट

रायगढ़ / शुक्रवार की शाम टीवी टावर रोड में तेज रफ्तार स्कार्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद राहगीरों की घटनास्थल पर हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चार पहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस सूचना के बाद चक्रधरनगर थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना देर शाम 7:30 बजे की है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। यह घटना गुलाब गार्डन के पास हुई है। लोगों ने बताया कि बाइक चालक को बचाने के कारण स्कॉर्पियो डिवाइडर में चढ़ गई। ड्राइवर सहित एक अन्य गाड़ी की कांच तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गए और नीचे गिरे। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है तो वही दूसरे युवक की मुंह और नाक से खून निकल रहा था दोनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।

रोज गार्डन रोड बना ब्लैक स्पॉट

टीवी टावर रोड स्थित रोज गार्डन के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं अब यह शहर का ब्लैक स्पॉट बन चुका है। रात में अंधेरा होने की वजह से हादसे होते हैं तो वही दिन में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम रायगढ़।...

More Articles Like This