घर पर अवैध शराब बेच रहे व्यक्ति पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध शराब और शराब बिक्री रकम जप्त

spot_img
Must Read

घर पर अवैध शराब बेच रहे व्यक्ति पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध शराब और शराब बिक्री रकम जप्त

 23 सितंबर, रायगढ़ । कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 पाव देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामभांठा स्कूल रोड निवासी दिलेश कुमार बर्मन अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर, दिनांक 22.09.2024 को पुलिस टीम ने रामभांठा स्कूल के पास स्थित दिलेश कुमार बर्मन के घर पर गवाहों की उपस्थिति में दबिश दी। आरोपी दिलेश कुमार बर्मन पिता रूप सिंह बर्मन (उम्र 43 वर्ष) के घर से पुलिस ने 10 पाव देशी मसाला मदिरा, 07 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 17 पाव शराब (कुल मात्रा 3.060 लीटर) और बिक्री रकम 300 रुपये बरामद की। बरामद की गई शराब की कुल कीमत 1730 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी दिलेश कुमार बर्मन के खिलाफ धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्परता और सतर्कता दिखाई, जिसके परिणामस्वरूप अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा सकी। इस रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, जयलाल जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी और श्रीराम साहू शामिल रहे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This