मेडिकल कॉलेज भवनों की मरम्मत हेतु विधायक ओपी चौधरी के जरिए वित्त विभाग से मिली 2 करोड़ की स्वीकृति

spot_img
Must Read

मेडिकल कॉलेज भवनों की मरम्मत हेतु विधायक ओपी चौधरी के जरिए वित्त विभाग से मिली 2 करोड़ की स्वीकृति

रायगढ़:- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ के भवनों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए स्थानीय विधायक ओपी चौधरी के जरिए वित्त विभाग से 2 करोड़ 7 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का उपयोग महाविद्यालय के मुख्य भवन, छात्रावास भवन सहित आवासीय भवनों की मरम्मत एवम रख-रखाव के लिए किया जाएगा।

वित्त विभाग से स्वीकृत इस राशि के तहत, महाविद्यालय परिसर के विभिन्न भवनों की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इनमें महाविद्यालय भवन, छात्रावास भवन और आवासीय भवनों की नियमित मरम्मत और रख-रखाव शामिल हैं।

इस वित्तीय स्वीकृति से ना केवल भवनों की स्थिति में सुधार होगा बल्कि अध्यन रत छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी साथ साथ चिकित्सीय शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। ‎

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This