युवक से मोबाइल और नकदी लूटी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

spot_img
Must Read

युवक से मोबाइल और नकदी लूटी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

09 सितंबर, रायगढ़ । थाना कोतवाली क्षेत्र के पूछपारा में एक 19 वर्षीय युवक विवेक बंजारे से मोबाइल और नकदी की लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित के बताए अनुसार, विवेक बंजारे 07 सितंबर को शाम करीब 7 बजे मधुबन से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। जब वह महादेव मंदिर के पास पहुंचा तो जोगीडीपा के रहने वाले शनि सारथी ने उसे पैसे और मोबाइल देने की धमकी दी।

 विवेक ने जब विरोध किया, तो शनि ने उसके हाथ में पहने चूड़े से उसके बाएं गाल पर मारकर चोट पहुंचाया। इसके बाद आरोपी ने विवेक की जेब से विवो कंपनी का ₹10,000 मूल्य का मोबाइल और ₹1,500 नगद जबरन छीन लिया। पीड़ित ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी शनि सारथी (उम्र 23 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान शनि ने लूट की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, ₹500 नकद और एक स्टील का ब्रेसलेट बरामद किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 541/2024 धारा 309(6) BNS में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 08 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This