प्रोजेक्ट उत्थान: अदाणी फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान…40 सेवानिवृत्त शिक्षक, 90 कार्यरत शिक्षक और 11 उत्थान सहायक हुए सम्मानित

spot_img
Must Read

प्रोजेक्ट उत्थान: अदाणी फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान…40 सेवानिवृत्त शिक्षक, 90 कार्यरत शिक्षक और 11 उत्थान सहायक हुए सम्मानित

रायगढ़/पुसौर, 7 सितंबर 2024: शिक्षक दिवस के अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन ने अपने प्रमुख शिक्षा कार्यक्रम ‘उत्थान प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत क्षेत्र के सभी 26 शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बड़े भंडार, बुनगा और सूपा संकुल केंद्रों के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपने जीवन के अमूल्य वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में दिए हैं। इस मौके पर कुल 40 सेवानिवृत्त शिक्षकों, 90 कार्यरत शिक्षकों और 11 उत्थान सहायकों को सम्मानित किया गया।

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, बुनगा और शासकीय प्राथमिक शाला, जेवरीडीह में आयोजित इस भव्य समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्री आकाश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “गुरुजनों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और ‘उत्थान प्रोजेक्ट’ एक बेहतरीन पहल है।”

ग्राम जेवरीडीह में आयोजित सम्मान समारोह में सरपंच प्रतिनिधि श्री योगेश चौहान ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनके द्वारा दिए गए मूल्य और शिक्षा हमें सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।”

समारोह में छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान जताने के लिए ग्रीटिंग कार्ड, कविता और पोस्टर प्रस्तुत किए। साथ ही, इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी नृत्य, स्वागत गीत और प्रेरणा गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बच्चों के इन प्रयासों ने शिक्षकों को भावविभोर कर दिया और इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से श्री सोमप्रभा गोस्वामी और निलेश महाना ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। फाउंडेशन के शिक्षा कार्यक्रम ‘उत्थान प्रोजेक्ट’ के तहत शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। अदाणी फाउंडेशन के ‘उत्थान प्रोजेक्ट’ का उद्देश्य सरकारी प्राथमिक स्कूलों को अपनाकर छात्रों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में सुधार करना है। अदाणी फाउंडेशन, अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के नजदीक से लगे ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में सुधार के लिए पहल करता रहता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

नर्मदा उत्सव 2026 में श्रेसा सूदन का बजा डंका…राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया रायगढ़ का मान

रायगढ़/खैरपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 2 अक्टूबर को आयोजित नर्मदा उत्सव 2026 में आयोजित राष्ट्रीय स्तर...

More Articles Like This