कोतवाली पुलिस के हाथ चोरी की डीजल मोटर पम्प और 5 बैटरी के साथ तीन आरोपी…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

मोटर पम्प और बैटरी चन्द्रपुर से चोरी कर ग्राहक तलाश करते पकड़े में आये तीनों संदिग्ध, भेजे गये रिमांड पर…..

रायगढ़ । आज दिनांक 12.08.2022 के सुबह मोबाइल पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिला कि उर्दना मुख्य मार्ग पर कुछ संदिग्ध लड़के बैटरी और मोटर पंप बिक्री के लिए गैरेजवालों से चर्चा करते देखे गये हैं । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली थाने से सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक नंदू सारथी और आरक्षक सुशील मिंज को मौके पर कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । पुलिस स्टाफ द्वारा दो गवाहों को लेकर उर्दना पहुंची, जहां महफिल ढाबा उधना के सामने एक पंचर दुकान के पास तीन संदिग्ध युवक एक महिंद्रा कंपनी के मोटर पंप और 5 नग बड़ी बैटरी रखे हुये मिले । पूछताछ में अपना राजेश उरांव, अजय भगत और बलराम उरांव तीनों निवासी गोरखा, 
कोतरारोड़ के रहने वाले बताये जिनसे कोतवाली स्टाफ द्वारा बैटरी व मोटर पंप के संबंध में पूछताछ करने पर काफी गोलमोल जवाब के बाद आखिर तीनों बैटरी व मोटर पंप को अलग-अलग तिथियों में चंद्रपुर जिला जांजगीर-चांपा से चोरी करना स्वीकार किए हैं । पुलिस टीम आरोपी राजेश उरांव के कब्जे से एक महिंद्रा कंपनी का डीजल मोटर पंप कीमत ₹30,000 अजय भगत के कब्जे से एक स्पीड प्लस कंपनी का बड़ा बैटरी कीमत ₹13,000 और एक इनवायरो ऑटोमेटिक 
बैटरी कीमत ₹10,000 तथा आरोपी बलराम उरांव से एक एक्साइड, एक कलचुरी और एक इनवायरो ऑटोमेटिक कंपनी का कंपनी का कुल 3 बैटरी कीमती ₹30,000 जप्त  किया गया है । इस प्रकार तीनों आरोपी (1) अजय भगत पिता बैशाखू भगत उम्र 29 वर्ष (2) बलराम उरांव पिता मालिक राम उरांव 25 वर्ष (3) राजेश उरांव पिता भारत उरांव उम्र 19 वर्ष तीनों निवासी गोरखा थाना कोतरारोड़  के कब्जे से चोरी की कुल ₹83,000 रूपये की मशरूका जप्त कर आरोपियों द्वारा चोरी की संपत्ति रखने के युक्तियुक्त संदेह पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This