श्री गोगा नवमी मेला और छड़ी निशान यात्रा 27 अगस्त को निकाली जाएगी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

श्री गोगा नवमी मेला और छड़ी निशान यात्रा 27 अगस्त को निकाली जाएगी

समस्त भक्तो को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री गोगा नवमी बड़ी धूम धाम से मनाई जाएगी। नवमी के इस पावन अवसर पर श्री जाहरवीर गोगा बाबा की पवित्र *छड़ी निशान यात्रा* 27 अगस्त 2024, दिन मंगलवार को दोपहर 4 बजे गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित *अग्रोहा भवन* से पूजा करने के बाद श्री गोगा मेड़ी मंदिर में चढ़ाने के लिए बड़ी धूम धाम से निकाली जावेंगी। प्रतिवर्ष की भाती जूटमिल स्तिथ श्री गोगा मेड़ी मंदिर में भव्य मेला का आयोजन भी किया गया है।

पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा की मुख्य छड़ी के साथ गुरु गोरखनाथ जी की भी विशेष छड़ी बड़ी धूम धाम से निकाली जा रही है। इस वर्ष यात्रा को भव्यता देने के लिए मंदिर में गंगा आरती की तर्ज पर वाराणसी के पंडितो के द्वारा बाबा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर से धुमाल बैंड, धोल, कर्मा बाजा, जगह जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी आदि की व्यवस्था भी यात्रा की भव्यता देने के लिए की गई है।

गोगा नवमी के अवसर पर सभी भक्त अपनी अपनी बंधी हुई राखी भी चढ़ाते है। समस्त नगरवासी इस पवित्र छड़ी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। जो भी श्रद्धालु भक्त छड़ी (निशान) उठाना चाहते है वे अधिक जानकारी के लिए रजत बजिणिया (मोंटी) 8225888885, शक्ति अग्रवाल (DPS) 9165533333 से संपर्क कर सकते है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन रायगढ़ टीम...

More Articles Like This