देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन…पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच दिखा कड़ा संघर्ष

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन…पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच दिखा कड़ा संघर्ष

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की कुछ देर में गिरफ्तारी की खबर से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने
प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार का पुतला दहन किया गया। बता दें बलौदा बाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी की खबर से युवा कांग्रेस में नाराजगी देखी जा रही थी।


प्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदर्शन किया गया है वहीं रायगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व एवम आशीष यादव के कुशल संचालन में जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर शहर के स्टेशन चौक पर विष्णुदेव साय सरकार का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए,छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने भी अपने साथियों के साथ पुतला दहन कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया,पुलिस और युवा कांग्रेस नेताओ के बीच भारी झूमा झपटी और संघर्ष देखने को मिला अंततः युवा कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे,श्री जायसवाल ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भाजपा की दमनकारी नीति हावी है,यहां पर व्यक्ति विशेष की राजनीति चरम सीमा पर पहुंच चुकी है उन्होंने कहा कि
हमारे नेता देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह घबराई हुई है,और यही वजह है कि देवेंद्र यादव को झूठे मामलों में फसाकर उन्हें जबरन परेशान करने की नियत से प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन काम कर रही है। आशीष

ने आगे कहा कि सरकार की इन्ही दमनकारी नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा विष्णुदेव साय सरकार का पुतला दहन किया गया है। उक्त महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रानी चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान,कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष बहीदार उर्मिला लकड़ा ,पद्मा चौहान,प्राची दुबे भी शामिल युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, प्रदेश,जूटमिल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,मिडिया प्रदेश पदाधिकारी नितेश शर्मा,नितेश ठेठवार,हर्ष भट्ट,जिला महासचिव शिव चौहान,लोकेश देवांगन,अकलाख खान,सजन श्रीवास,राजा खान,देव साहू,विवेक साहू,जग्गू ठाकुर, मनी चंदेल, शारिम सिद्दीगिकी,संदीप श्रीवास एवम सैकड़ों संख्या में युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन रायगढ़ टीम...

More Articles Like This