बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का दिया गया संदेश…प्रति दिवस किया जा रहा हर घर तिरंगा के लिए कार्य

spot_img
Must Read

बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का दिया गया संदेश…

प्रति दिवस किया जा रहा हर घर तिरंगा के लिए कार्य

रायगढ़। सोमवार की दोपहर महापौर जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष पूनम दिबेश सोलंकी, निगम कमिश्नर  सुनील कुमार चंद्रवंशी, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, नगर निगम अंतर्गत कार्य करने वाले ठेकेदार द्वारा बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया।
दोपहर 12:30 बजे नगर निगम कार्यालय से 100 से ज्यादा बाइकों पर सवार होकर रैली निकाली गई। रैली सुभाष चौक, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, हांडी चौक, गद्दी चौक से सरस्वती प्रतिमा होते हुए शहीद चौक, सिग्नल चौक, चक्रधर नगर चौक से वापस सिग्नल

चौक, गोपी टॉकीज, अग्रसेन चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय में समाप्त हुआ। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारा गुंजायमान होता रहा। सभी ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील शहर वासियों से की। इसी तरह शाम के समय पंजरीप्लांट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत की स्वतंत्रता में भागीदारी निभाने वाले सभी सेनानियों को नमन करते हुए उनके सम्मान में आन बान और शान से तिरंगा झंडा फहराने एवं तिरंगा झंडा की गौरव को बरकरार रखने की शपथ दिलाई गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आज नटवर स्कूल मैदान में होगा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 का भव्य आगाज

आज नटवर स्कूल मैदान में होगा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 का भव्य आगाज गोल्डन जुबली सम्मान समारोह के साथ...

More Articles Like This