पोस्ट आफिस के पास सट्टा-पट्टी लिख रहे सटोरिए को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से नकद ₹4,250 और सट्टा पर्ची जप्त…

spot_img
Must Read

पोस्ट आफिस के पास सट्टा-पट्टी लिख रहे सटोरिए को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से नकद ₹4,250 और सट्टा पर्ची जप्त…

06 अगस्त, रायगढ़ । कल दिनांक 05/08/2024 के शाम नगर निरीक्षक सुखनंद पटेल को मुखबीर से मेन पोस्ट ऑफिस रायगढ़ के पास एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा गस्ती प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया और आरक्षक हेतराम सिदार को टाऊन पेट्रोलिंग के साथ जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया । कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई कर सट्टा पट्टी लिखने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम कादीर खान पिता शेक रहीम खान उम्र 52 वर्ष साकिन चांदमारी भवानी शंकर मंदिर के पास रायगढ़ का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 05 सट्टा पट्टी, एक डॉटपेन, एक लाईनदार कापी, नकदी रकम 4,250/- रूपये की जप्ती पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष की गई है । आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This